menu-icon
India Daily

सावधान! गूगल सुन रहा है आपकी हर एक बात, यहां मिलेगी पूरी रिकॉर्डिंग

Google Is Listening To You: गूगल आपकी सारी बातें सुनता है? ये सवाल है या जवाब इसके बारे में आप कन्फ्यूज जरूर हुए होंगे. आज हम आपके इस कन्फ्यूजन को दूर करने वाले हैं.

auth-image
India Daily Live

Google Is Listening To You:  सोशल मीडिया या वेबसाइट पर वही विज्ञापन तो आपने जरूर ही देखें होंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि यहां आपको वही विज्ञापन दिखाए जाते हैं जिसके बारे में आप दिन भर बात करते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया वालों को पता कैसे चलता है कि आखिर आप क्या बात कर रहे हैं. यहीं पर एक सवाल खड़ा होता है कि क्या गूगल आपकी बातें सुनता है. 

 गूगल आपकी बातों को कैसे सुनता है. आज इसी राज से हमा पर्दा उठाने वाले हैं. सवाल और जवाब के बीच में चलिए गूगल की आवाज सुनने वाली कहानी के बारे में बताते हैं. गूगल आपकी बातें तभी सुनता है जब आपने उसे परमिशन दी हुई होती है. आगे बढ़ें इसे पहले आपको ये भी बताते चलें कि गूगल पर इस बात को लेकर कई यूजर्स केस भी दायर कर चुके हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल यूजर्स की बातों का एक्सेस दूसरी कंपनियों को भी देता है.

अगर आपने गूगल को अपने माइक्रोफ़ोन का एक्सेस दिया हुआ है तो वो आपकी बातों को बड़ी ही आसानी से सुन सकता है.