menu-icon
India Daily

मैनपुरी में बड़ी टेंशन में हैं डिंपल यादव! BJP-BSP की सेटिंग?

यूपी में सपा ने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है. पिछली बार जो उपचुनाव हुआ था, उसमें डिंपल यादव ने एकतरफा जीत हासिल की थी मैनपुरी से. वजहें बहुत सारी थी, उस दौरान मुलायम के निधन को लेकर वहां जबरदस्त सहानुभुति थी.

auth-image
Priyank Bajpai

यूपी में सपा ने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है. पिछली बार जो उपचुनाव हुआ था, उसमें डिंपल यादव ने एकतरफा जीत हासिल की थी मैनपुरी से. वजहें बहुत सारी थी, उस दौरान मुलायम के निधन को लेकर वहां जबरदस्त सहानुभुति थी. और मुकाबला भी एकतरफा था.. लेकिन इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है, बीजेपी और बीएसपी के साथ सपा की टक्कर है और पिछले 2 सालों में जिले के अंदर डिंपल की कम सक्रियता भी उनको नुकसान पहुंचा सकती है.

मुलायम सिंह यादव निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने यहां से चुनाव लड़ा था. इस उपचुनाव में सपा के पक्ष में जबरदस्त सहानुभूति की लहर चली और उन्होंने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 वोटों से हरा दिया. डिंपल यादव को 6,18,120 वोट मिले जबकि शाक्य को 3,29,659 वोट मिले. इस चुनाव में कांग्रेस और बसपा ने दूरी बनाए रखी थी.  

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से मैनपुरी सीट से अपनी पत्नी डिंपल यादव को ही मैदान में उतारा है. डिंपल मौजूदा समय में भी यहां सांसद हैं. लंबे समय से इस सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है. लेकिन, इस बार ये चुनाव इतना आसान होने वाला नहीं है. डिंपल यादव की मुश्किल ये है कि नेताजी के जाने के बाद पहली बार इस सीट पर आम चुनाव हो रहा है. उपचुनाव में उन्हें जो सहानुभूति मिली थी अब वो खत्म हो चुकी है. वही बीजेपी भी इस सीट पर सबसे मजबूत उतारने के लिए मंथन कर रही है.