menu-icon
India Daily

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार, ये चेहरो JDU-BJP-HAM से बनेंगे मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार होने वाला है. बीजेपी और जेडीयू कोटे से कई संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ गए है. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक संभावित मंत्रियों को खुद सीएम नीतीश कुमार ने शपथ लेने के लिए फोन किया है.

auth-image
Shiv Pujan Jha

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार होने वाला है. बताया जा रहा है कि दोपहर में करीब तीन बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. चर्चा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे से मंगल पांडेय, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल, हरि सहनी को जगह मिल सकती है.  

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में जद (यू) के कुछ पुराने मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है. चर्चा है कि JDU कोटे से बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी मंत्री पद की शपथ ले सकते है. वहीं अशोक चौधरी, जमा खान, लेसी सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार, रत्नेश सदा को फिर से मंत्री बनाये जाने की चर्चा है.