T20 World Cup 2024: टीम इंडिया में इन 15 स्टार खिलाड़ियों की जगह पक्की! रोहित करेंगे कप्तानी
T20 world Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया कैसी होगी? ये बड़ा सवाल है. हम आपके लिए संभावित 15 खिलाड़ियों की लिस्ट लाए हैं.
T20 world Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की चर्चा तेज है. अगले 24 घंटे में टीम इंडिया का फाइनल स्क्वाड जारी होना है. भारतीय टीम के चयन को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आकिर न 15 खिलाड़ी कौन हैं, जो अमेरिका-वेस्टइंडीज के लिए रवाना होंगे. 1 मई तक सभी टीमों को अपने 15 खिलाड़ियों की कंपलीट लिस्ट आईसीसी को देनी है. ये बात पहले ही तय हो चुकी थी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मेन इन ब्लू टी20 विश्व कप खेलेगी.
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
ओपनर- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल
मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह
विकेटकीपर- संजू सैमसन, ऋषभ पंत
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा,शिवम दुबे
स्पिनर- कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल
तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज