IPL 2024: Ravindra Jadeja का हाहाकार, बनाया अद्भुत रिकार्ड

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने केकेआर के खिलाफ 3 विकेट और 2 कैच लेकर एक अद्भुत रिकार्ड अपने नाम किया है.

Bhoopendra Rai
 

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए खास रहा. CSK ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया. जडेजा केकेआर के खिलाफ गेंद और फील्डिंग से कमाल का प्रदर्शन किया और चेन्नई की जीत के हीरो बने. जडेजा ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट निकाले और 2 बढ़िया कैच पकड़े. इस प्रदर्शन के दम पर जडेजा ने वो कर दिखाया, जो आईपीएल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया था. जडेजा के नाम अब तीन अनोखे शतक दर्ज हो गए हैं. 

शतक, शतक, शतक

रवींद्र जडेजा इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल करियर में 100 कैच पूरे किए और 100 से ज्यादा विकेट और 100 छक्के जमाए हैं. उनके अलावा आईपीएल इतिहास में कोई भी ये कमाल नहीं कर पाया है. इस तरह वे कैचों का शतक, विकेटों का शतक और छक्कों की शतक ठोक चुके हैं. यह अपने नाम में कमाल का रिकार्ड है.

रवींद्र जडेजा का आईपीएल करियर

रवींद्र जडेजा आईपीएल में 231 मैच खेल चुके हैं. उनके नाम 26.95 की औसत से 2776 रन हैं. वे 200 चौके और 100 छक्के लगा चुके हैं. इस खिलाड़ी ने साल 2008 में डेब्यू किया था. डेब्यू में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग की थी और 23 गेंदों में 29 रन बनाए थे. वे लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं.