IPL 2024: इन 2 स्टार गेंदबाजों ने बढ़ाई LSG-CSK की टेंशन
IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 52वां मैच होना है. इससे पहले एक बड़ी खबर आई है कि 2 स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं.
दीपक चाहर को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वो ठीक फील नहीं कर रहे हैं. वहीं लखनऊ टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी चोट से परेशान हैं और वे एनसीए में रिकवरी के लिए जाने वाले हैं.
दोनों गेंदबाजों का प्रदर्शन
दीपक चाहर ने इस सीजन के 8 मैचों में 5 विकेट निकाले हैं. उनका इकॉनमी 8.60 का है. वहीं मयंक ने 4 मैचों में 7 शिकार किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7 से भी कम है.