menu-icon
India Daily

Saurabh Bhardwaj और Atishi Marlena ने कथित शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों के खोले राज

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली शराब घोटाले मामले में कई लोगों से जुड़े राज खोले हैं. उन्होंने कहा कि कल मुझे भी ईडी पूछताछ के लिए बुला सकती है. हमें भी कल को गिरफ्तार किया जा सकता है.

auth-image
Gyanendra Sharma

Saurabh Bhardwaj और Atishi Marlena ने कथित शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों के कई राज खोले. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो लोग गवाह बने हैं. उनका बयान बार-बार बदला है और इन लोगों ने बीजेपी को कई करोड़ का चंदा दिया है. 

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. कैलाश गहलोत को ईडी के समन पर आतिशी ने कहा कि ईडी की जांच का आबकारी नीति से संबंध नहीं है. क्योंकि कथित शराब घोटाले के आरोपी शरथ चंद रेड्डी द्वारा 59.5 करोड़ भाजपा को देने की बात साफ हो चुकी है. उन्होंने कहा कि कल मुझे भी ईडी बुला सकती है. 


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के एक और मंत्री को तलब किया है. ईडी ने परिवहन मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत को समन भेजा. सुबह समन मिलते ही दिल्ली के मंत्री दौड़े-दौड़ ईडी दफ्तर पहुंचे हैं.  ईडी सीएम केजरीवाल को हिरासत में लेने से पहले 9 समन जारी किए थे. हालांकि सीएम केजरीवाल ने समन का जवाब तो दिया लेकिन ईडी के सामने पेश होने से मना करते रहे. ईडी ने 10वें समन में अपना दम दिखाया. ईडी समन लेकर 21 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और लगभग 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.