बाबा महाकाल के गर्भगृह में लगी आग में झुलसे सेवक 80 वर्षीय सत्यनारायण सोनी का बीते बुधवार की सुबह निधन हो गया है. उनको पिछले दिनों उपचार के लिए मुंबई के एक अस्पताल में मे रिफर किया गया था.
होली पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में केमिकल वाला गुलाल डालने के कारण लगी आग में झुलसे एक सेवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे में करीब 14 सेवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.
महाकाल मंदिर के इन सेवकों का इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था. वहीं, बीते मंगलवार की रात तक इस अग्निकांड में झुलसे मंदिर के सभी सेवक स्वस्थ अवस्था में थे, लेकिन बुधवार की सुबह मुंबई के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे 80 वर्षीय सत्यनारायण सोनी की मौत हो गई.
सत्यनारायण सोनी को पिछले दिनों इंदौर से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसको लेकर मध्यप्रदेस के सीएम मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने सत्यनारायण सोनी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.