Nitin Gadkari को किस छात्रा का मजाक उड़ाना पड़ा था भारी! उनके ये किस्से आपको नहीं पता होंगे! BIODATA
Nitin Gadkari को एक छात्रा का मजाक उड़ाना भारी पड़ा था. दरअसल, यह किस्सा है साल 1973 का. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
Nitin Gadkari को एक छात्रा का मजाक उड़ाना भारी पड़ा था. दरअसल, यह किस्सा है साल 1973 का जब 16 साल का मनमौजी मिजाज का एक युवा लड़का जब 11वीं क्लास में था, तो एक डिबेट कंपटीशन के दौरान मंच पर बोल रही स्टूडेंट ने नेचर वर्ड को नटूरे बोल दिया, इसको लेकर उस लड़के ने छात्रा का खूब मजाक उड़ाया.
इसके बाद उस लड़के की खूब पिटाई लगी. टीचर ने डपट लगाते हुए कहा कि मजाक तो खूब उड़ा लेते हो, कभी मंच पर बोलकर दिखाओ, तब पता चलेगा ये बात किशोरावस्था के उस लड़के के दिल में चुभ गई और उसने अलग-अलग कार्यक्रमों में मंच पर बोलना शुरू किया.
आज वक्त यह है कि वह लड़का शानदार तो बोलता ही है, उससे भी ज्यादा शानदार पूरे देश में उसका काम बोलता है. हम बात कर रहे हैं केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की. अपनी शानदार कार्यशैली के बलबूते ही इस बार के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर संगठन ने उन्हें नागपुर से मैदान में उतारा है.