Seema Haidar से 7 करोड़ रुपए मांग रहा पुराना पति Ghulam Haidar, वक़ील AP Singh को भी भेजा Notice
Ghulam Haidar Notice: सीमा हैजर का पति गुलाम हैदर ने अपने वकील के जरिए सीमा हैदर को 3 करोड़ का नोटिस भेजा है. गुलाम ने सीमा हैदर का भाई बताने वाले वकील डॉ एपी सिंह को 5 करोड़ का नोटिस भेजा है.
Ghulam Haidar Notice: सीमा हैजर का पति गुलाम हैदर ने अपने वकील के जरिए सीमा हैदर को 3 करोड़ का नोटिस भेजा है. गुलाम ने सीमा हैदर का भाई बताने वाले वकील डॉ एपी सिंह को 5 करोड़ का नोटिस भेजा है. सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की ओर से वकील मोमिन मलिक ने तीनों को करोड़ों के नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर मांगे माफी को कहा है. जुर्माना जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है.
सचिन को दिए गए लीगल नोटिस में सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने वकील मोमिन मलिक के माध्यम से कहा है, ‘आप किस आधार पर उनकी पत्नी को अपनी पत्नी बना रहे हैं. सीमा हैदर से आज तक कोई भी लीगल तलाक नहीं हुआ है. सचिन की वजह से ही उसके चार बच्चे उसे दूर हो गए हैं. बच्चों की पढ़ाई भी खराब हो रही है. आप अवैध रूप से सीमा हैदर के साथ रह रहे हैं.’
सीमा हैदर को भेजे गए 3 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस में गुलाम हैदर ने कहा, ‘आपने आज तक कानूनी रूप से किसी भी देश में मुंह से तलाक नहीं लिया है. फिर आप किस आधार पर अपनी मांग में सचिन के नाम का सिंदूर भर रही है और अपने आप को सचिन की पत्नी क्यों बता रही हैं.’ गुलाम हैदर ने कहा, ‘बच्चों का जीवन खराब हो रहा है. वह अपने पिता के प्यार से भी छूट गए हैं और उनकी पढ़ाई भी छूट गई है. वह उसे खुश रखने के लिए सऊदी अरब में काम करता था और अपनी कमाई के सारे रुपये उसके पास भेजता था, लेकिन फिर भी आप पाकिस्तानी मकान बेचकर इंडिया आ गए, इसलिए 3 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया है.’