Amarnath Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बलताल से दर्शन के लिए पवित्र गुफा की ओर रवाना

Amarnath Yatra 2023: शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गयी है और आज अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल से आगे की ओर बढ़ रहा हैं.

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गयी है और आज अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल से आगे की ओर बढ़ रहा हैं. बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकले सभी श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ दर्शन के लिए बढ़ रहे है. देशभर से आए भक्तों में भारी उत्साह है. बाबा भोले के भक्तों में पुरुष, महिला, साधु-संन्यासी के साथ ही मंगलामुखी भी शामिल हैं। साध्वी भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आतुर दिखीं। बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में पहुंचने के दौरान रास्ते भर अमरनाथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया.