Suhani Bhatnagar: दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने 19 साल में दुनिया को कहा अलविदा
Suhani Bhatnagar: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट और बबीता फोगाट की रियल लाइफ स्टोरी पर ये फिल्म आधारित है. फिल्म में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन हो गया है. बताया जा रहा है समय पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और इलाज के दौरान दवाएं का साइड इफेक्ट हो गया. जिसके कारण उनके शरीर में तरल पदार्थ इकट्ठा होने लगा था.