menu-icon
India Daily

पैसों का लगेगा अंबार, Income tax में भी मिलेगी छूट, इन 5 सेविंग स्कीम्स में करें निवेश

अगर आप भी भारी भरकम टैक्स भरते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी दमदार स्कीम्स के बारे में बताएंगे जिनमें निवेश कर आप टैक्स देने से तो बचेंगे ही साथ ही आपके पास एक मोटी राशि भी इकट्ठा हो जाएगी.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
पैसों का लगेगा अंबार, Income tax में भी मिलेगी छूट, इन 5 सेविंग स्कीम्स में करें निवेश

हाइलाइट्स

  • आयकर से बचने के लिए आप कई स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं.
  • आइए जानते हैं ऐसी स्कीम्स के बारे में...

 Income Tax Exemption: मोटी सैलरी पाने वाले लोग इनकम टैक्स भरने से बचने के लिए नई-नई स्कीम्स खोजते रहते हैं. अगर आप भी भारी भरकम टैक्स भरते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी दमदार स्कीम्स के बारे में बताएंगे जिनमें निवेश कर आप टैक्स देने से तो बचेंगे ही साथ ही आपके पास एक मोटी राशि भी इकट्ठा हो जाएगी.

यहां हम आपको आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स बचाने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे. भारत सरकार की कुछ ऐसी स्कीम्स चल रही है जिनमें निवेश कर आप अपना टैक्स बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में....

राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS)

अगर आप नौकरीपेशा हैं और रिटायरमेंट के बाद एक मोटी रकम के अलावा हर महीने कुछ फिक्स अमाउंट चाहते हैं तो NPS में निवेश एक अच्छा ऑप्शन रहेगा.

. टैक्स सेविंग के लिहाज से भी यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें आपको 80C के  तहत छूट दी जाती है साथ ही 80CCD (1B) के तहत आपको 50 हजार रुपए की टैक्स छूट भी मिलती है.

. आप अपने NPS खाते से अधिकतम 60 प्रतिशत रकम निकाल सकते हैं वहीं, ईपीएफ आपको मासिक पेंशन देने के लिए आपके 40 प्रतिशत पैसे को डेट फंड में निवेश करता है.

सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF)
. PPF भी टैक्स बचाने का एक बढ़िया विकल्प है. आप बैंक या डाकघर में जाकर अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं.

. इस स्कीम में आप 15 सालों तक सालाना अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. यहां निवेश पर आपको 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है. मैच्योरिटी पीरियड को 10 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है.

. पीपीएफ में किया गया निवेश EEE कैटेगिरी में आता है, जिसका मतलब है कि मैच्योरिटी का पैसा पूरी तरह टैक्स फ्री होता है.

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)
अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आप SCSS में  निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश पर आपको 8.20 फीसदी का ब्याज मिलता है. इस स्कीम में 1000 से लेकर 30 लाख तक का निवेश किया जा सकता है. इस प्लान में आपको 80C के तहत 1.50 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलती है.

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)
. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है, जिसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसमें निवेश की रमक की कोई सीमा नहीं है.

. इस स्कीम में निवेश पर आपको 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. इस स्कीम में निवेश किये हुए पैसे पर आपको 80C के तहत  टैक्स से छूट मिलती है.

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
. अपनी बेटी की शादी और पढ़ाई की चिंता करने वाले अभिभावकों के लिए यह एक शानदार स्कीम है. इस स्कीम में निवेश कर आप अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं और चिंतामुक्त हो सकते हैं.

. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.20 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है, जो कि किसी भी पोस्ट ऑफिस स्कीम में सबसे ज्यादा है.

. इस स्कीम में आप सालाना 1.5 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. ये अकाउंट दो बेटियों के लिए खोला जा सकता है.

. इस योजना में आपको 80सी के तहत निवेश के पैसे पर टैक्स में छूट मिलती है.