PM Kisan Yojana 16th Installment: नहीं आई पीएम किसान की 16वीं किस्त तो यहां करें शिकायत
PM Kisan Yojana 16th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (28 फरवरी) पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है. अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो क्या करें? आइए जानते हैं.
PM Kisan Yojana 16th Installment: आज (28 फरवरी) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी कर दी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के खाते में पैसे भेजे हैं. हालांकि कई किसानों के खाते में पैसे नहीं आए हैं. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में 2 हजार रुपये नहीं आए हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं. अब सवाल ये हैं कि शिकायत कहां और कैसे करनी? आइए जानते हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त के पैसे खाते में न आने के एक नहीं कई कारण हो सकता हैं. सबसे पहला कारण सरकार फर्जी किसानों की पहचान कर उन पर कार्रवाई कर रही है, जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहा थे. वो पात्र नहीं थे फिर भी गलत तरीके से आवेदन कर लाभ उठा रहे थे.
क्यों नहीं आए पैसे?
वहीं, कुछ किसानों के खाते में पैसा इसलिए नहीं आए होगा क्योंकि उन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई होगी. अगर पात्र किसान हैं और अपने ई-केवाईसी नहीं कराई थी तो 16वीं किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं आया होगा.
उन किसानों के खाते में 2 हजार रुपये नहीं आए होंगे जिन्होंने अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड नहीं लिंक किया है.
अगर आपने कोई गलती नहीं की फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं तो कुछ दिन इंतजार करें. क्योंकि कभी-कभी पैसे बैंक में पैसा रिफ्लेक्स होने में थोड़ा टाइम लगता है. और ये जरूरी भी नहीं की सभी किसानों के खाते में एक ही दिन में राशि आ जाए. किसी के खाते में पैसे आज आ सकते हैं तो किसी के खाते में कल. हालांकि, अगर आपके खाते में पैसे नहीं आते तो आप शिकायत कर सकते हैं.
ऐसे करें शिकायत
अगर आपके खाते में 2 से 3 दिनों में पैसे नहीं आते तो आप शिकायत कर सकते हैं. सबसे पहले आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक जीमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर अपनी समस्या लिखकर भेज सकते हैं. अगर इसके बावजूद कोई रिस्पांस नहीं आता और खाते में पैसे नहीं आते तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261/1800115526/011-23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं.