Rule Changing From 1st March 2024: आज एक मार्च है. आज से नए महीने की शुरुआत हो रही है. नए महीने की शुरुआत होते ही कई नियमों में बदलाव हुआ है. GST से लेकर LPG तक सभी में बदलाव हुआ है. आज से हुए बदलावों का आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा.
मार्च में सिर्फ नियमों में बदलाव ही नहीं हो रहा है बल्कि बैंकों में 14 दिनों तक ताला लगा रहा है. मार्च में कई त्योहार पड़ रहे हैं इसलिए बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. बैंक बंद होने से नगद खरीदारी करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
आज से जीएसटी के नियमों में बदलाव हो रहा है. जिनके बिजनेस का टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से ऊपर का है, अब वो ई-वे बिल नहीं जनरेट कर पाएंगे. उन्हें बी2बी यानी बिजनेस टू बिजनेस की इनवॉयस लगानी पड़ेगी. अगर आप एक स्टेट से दूसरे स्टेट 50,000 रुपये से ज्यादा का सामान ट्रांसपोर्ट के जरिए लेकर जाते हैं तो आपको ई-वे बिल देना होगा.
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने कहा है कि यूजर्स अपनी केवाईसी पूरी कर लें, नहीं तो उनका फास्टैग डिएक्टिवेट हो जाएगा. अगर आपने कल तक KYC नहीं कराई है, तो आज से फास्टैग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
भारतीय स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड की मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के प्रोसेस में बदलाव कर रहा है. बैंक ने अपने कस्टमर्स को ईमेल का जरिए सूचित कर दिया है.
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है. आज से एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है. आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर दिल्ली और मुंबई में 25.50 रुपये, जबकि कोलकाता में 24 रुपये और चेन्नई में 23.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.