Train Late Due To Fog: घने कोहरे में छाया उत्तर भारत, ट्रेनों की स्पीड में लगी ब्रेक, इतनी ट्रेनें है लेट...यहां देखें लिस्ट

Train Late Due To Fog: ठंड के साथ कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी न के बराबर है. कोहरे ने ट्रेनों के पहियों को जाम कर दिया है. स्पीड कम होने की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं.

Gyanendra Tiwari

Train Late Due To Fog: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली एनसीआर से लेकर पूर्वोत्तर भारत घने कोहरे में छाया हुआ है. पारा में इतनी गिरावट हुई कि ठंड का रिकॉर्ड टूट गया. शनिवार को उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. ठंड के साथ कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी न के बराबर है. कोहरे ने ट्रेनों के पहियों को जाम कर दिया है. स्पीड कम होने की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. 

 

दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें है लेट

 

आज यानी 14 जनवरी को अलग-अलग प्रदेशों से राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 घंटे से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं. दिल्ली की ओर आने वाली लेट चल रही ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है.


  • 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस
  • 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस
  • 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस
  • 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
  • 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस
  • 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 12919 अम्बेडकर नगर-कटरा
  • 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली 
  • 12415 इंदौर-नई दिल्ली
  • 12779 वास्को-निजामुद्दीन
  • 12615 चेन्नई-नई दिल्ली
  • 12621 चेन्नई-नई दिल्ली
  • 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 12138 फिरोजपुर-मुंबई एक्सप्रेस
  • 12904 अमृतसर-मुंबई मेल
  • 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
  • 12414 जम्मू तवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस
  • 15658 कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
  • 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस    

जम्मू कश्मीर में शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई. बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ी है. लद्दाख के द्रास सेक्टर में भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली है.