Train Late Due To Fog: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली एनसीआर से लेकर पूर्वोत्तर भारत घने कोहरे में छाया हुआ है. पारा में इतनी गिरावट हुई कि ठंड का रिकॉर्ड टूट गया. शनिवार को उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. ठंड के साथ कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी न के बराबर है. कोहरे ने ट्रेनों के पहियों को जाम कर दिया है. स्पीड कम होने की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं.
आज यानी 14 जनवरी को अलग-अलग प्रदेशों से राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 घंटे से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं. दिल्ली की ओर आने वाली लेट चल रही ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है.
22 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 14th January. pic.twitter.com/vmY6LBOSvr
— ANI (@ANI) January 14, 2024
जम्मू कश्मीर में शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई. बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ी है. लद्दाख के द्रास सेक्टर में भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली है.