menu-icon
India Daily

ये हैं लोगों को करोड़पति बनाने वाले टॉप 5 ELSS Mutual Fund, कर दिया निवेश तो लाइफ हो जाएगी सेट

Top 5 ELSS Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करके पैसों से पैसा बनाया जा सकता है. हालांकि, यहां निवेश करना जोखिम भरा होता है.

India Daily Live
ये हैं लोगों को करोड़पति बनाने वाले टॉप 5 ELSS Mutual Fund, कर दिया निवेश तो लाइफ हो जाएगी सेट

Top 5 ELSS Fund: आज के समय में बहुत से लोगों की चाहत होती है कि व करोड़पति और अरबपति बने. लेकिन बेरोजगारी की मार के आगे बहुत से लोगों को ये सपना सिर्फ सपना बनकर ही रह जाता है. बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में अगर आपके पास एक स्थायी नौकरी है तो भी करोड़पति बन सकते हैं. अब आप पूछेंगे, कैसे कोई करोड़पति बन सकता हूं. जवाब है निवेश करके. लेकिन ये निवेश सही जगह और सही दिशा में होना चाहिए.

शेयर बाजार में अगर आप निवेश करते हैं तो आपको तगड़ा घाटा और तगड़ा मुनाफा हो सकता है. यहां तक की आपके पास जो धन है वो भी लुट सकता है. इसलिए शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा होत है. आज के समय में म्यूचुअल फंड में निवेश करके करोड़पति बना जा सकता है. यहां रिस्क है लेकिन शेयर बाजार से कम. कम रिस्क में अमीर बनने का मजा ही कुछ और है.

आज हम आपको Mutual Fund के उन टॉप ELSS फंड के बारे में बताएंगे जिन्होंने लोगों को करोड़पति बनाने में उनकी मदद की. लेकिन वहीं, लोग करोड़पति बन पाएं जिन्होंने सूझबूझकर अच्छे म्यूचुअल फंड में निवेश किया.

तगड़ा रिटर्न देने वाले टॉप 5 ELSS फंड

हम आपको उन टॉप 5 ELSS Fund के बारे में बताएंगे जिन्होंने 3 से 10 सालों में मोटा रिटर्न दिया है. और लोगों का टैक्स भी बचाया है.

1. Quant ELSS Tax Saver Fund

इस लिस्ट में नंबर वन पर है क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (Direct) है. तीन साल में इसने 34.79 फीसदी का रिटर्न दिया है. 5 साल में इसने 34.36 फीसदी का रिटर्न दिया है. 10 साल में इसने 27.28 फीसदी का रिटर्न दिया है.

2. SBI Long Term Equity Fund

इस लिस्ट में नंबर 2 पर एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (Direct) है.  3 साल में इस फंड ने 27.21 फीसदी का रिटर्न दिया है. 5 साल में इस फंड ने 22.66 फीसदी का रिटर्न दिया है. और 10 साल मं इसने 18.11 फीसदी का रिटर्न दिया है.

3. HDFC ELSS Tax Saver Fund

इस लिस्ट में नंबर तीन पर एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (Direct) है. 3 साल में इस फंड ने 26.30 फीसदी, 5 साल में 19.28 फीसदी और 10 साल में 16.81 फीसदी का रिटर्न दिया है.

4. Bank Of India ELSS Tax Saving Fund

नंबर चार पर बैंक ऑफ इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेविंग फंड है. इसने 3 साल में 25.37 फीसदी का रिटर्न, 5 साल में 27 फीसदी का रिटर्न और 10 साल में 20.55 फीसदी का रिटर्न दिया है.

5. Bandhan ELSS Tax Saver Fund

इस लिस्ट में नंबर 5 पर बंधन ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड है. 3 साल में इसने 23.43 फीसदी, 5 साल में 22.06 फीसदी और 10 साल में 19.89 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्कलेमर- ये खबर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बनाई गई है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि का दावा नहीं करते. न ही हम किसी को कहीं भी निवेश करने की सलाह देते हैं. कहीं भी निवेश करने से पहले आप आर्थिक सलाहकार से सलाह जरूर लें.