menu-icon
India Daily

PM Kisan Yojana 16th instalment: आज इन लोगों के खाते में PM मोदी भेजेंगे 2-2 हजार, जान लें पूरी बात नहीं हो जाएगा नुकसान

PM Kisan Yojana 16th instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15 किस्तों का लाभ किसान उठा चुके हैं. इस योजना के तहत हर साल करोड़ों किसानों को 6-6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है.

India Daily Live
PM Kisan Yojana 16th instalment: आज इन लोगों के खाते में PM मोदी भेजेंगे 2-2 हजार, जान लें पूरी बात नहीं हो जाएगा नुकसान

PM Kisan Yojana 16th instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त आज पीएम मोदी जारी करेंगे. आज करोड़ों किसान भाइयों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे. पीएम मोदी आज यानी 28 फरवरी को महाराष्ट्र के यवतमाल से 21000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 16वीं किस्त जारी करेंगे. इस किस्त को लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया था.

केंद्र सरकार डिबीटी के जरिए देश के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त भेजी जाएगी. हालांकि, 16वीं किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा जो अभी तक गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे थे.

2024 की पहली किस्त

साल 2024 की किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त होगी. इस साल भी 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त जारी होगी. अगर जुलाई में पूर्ण बजट में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया जाता तो. क्योंकि 1 फरवरी को अंतरिम बजट में किसानों को उम्मीद थी की सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ा सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब जुलाई के पूर्ण बजट में सरकार इस योजना के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा कर सकती है.

2019 में हुई थी योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में सरकार 2-2 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजती है.  अब तक करोड़ों किसान इस योजना के 15 किस्तों को लाभ उठा चुके हैं.  अब तक सरकार इस योजना के तहत बीत 4 साल में 15 किस्तों के जरिए 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.81 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद कर चुकी है.  

उन किसानों की भी 16वीं किस्त फंस सकती हैं जिन्होंने भू-सत्यापन या फिर ई-केवाईसी नहीं करवाया है.  इसके अलावा अगर किसी किसान के बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं तो उसकी भी 16वीं किस्त अटक सकती है.