menu-icon
India Daily

ALEART: इस दिन बंद रहेंगी SBI की YONO और UPI जैसी सर्विस, निपटा लें जरूरी काम

ALEART: देश के सबसे बड़े ग्राहक सेवा बैंक SBI की यूपीआई, योनो और नेट बैंकिंग जैसी तमाम सर्विस प्रभावित होने वाली हैं.इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. 

India Daily Live
ALEART: इस दिन बंद रहेंगी SBI की YONO और UPI जैसी सर्विस, निपटा लें जरूरी काम

ALEART: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है. SBI के कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म 23 मार्च को कुछ घंटों के लिए ठप रहेंगे. बैंक की बेवसाइट पर जारी इस जानकारी के अनुसार इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई आदि सर्विसेज भी 23 मार्च के दिन कुछ घंटों के लिए बाधित हो सकती हैं. 

बैंक के मुताबिक ये सेवाएं 23 मार्च की रात 01 बजकर 10 से 02 बजकर 10 तक बाधित रहेंगी. इन 60 मिनट तक बैंक के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल एप व यूपीआई को नहीं चला पाएंगे. इस अवधि के दौरान यूपीआई लाइट और एटीएम सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. इसके पहले 17 मार्च को भी बैंक की सेवाएं प्रभावित हो गई थीं. 

इस वजह से बाधित होंगी सेवाएं

बैंक समय-समय पर मेंटेनेंस करते रहते हैं. इससे वे अपने सिस्टम को मजबूत रख पाते हैं. बस इसी मेंटेनेंस के कारण 23 मार्च को भी सेवाएं बाधित होंगी.