menu-icon
India Daily

इस राज्य में सिर्फ 500 में मिलेगा सिलेंडर, फ्री हुई 200 यूनिट बिजली

Telangana News: पिछले साल तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए थे उनमें 200 यूनिट फ्री बिजली और 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर देने का वादा भी शामिल था.

India Daily Live
इस राज्य में सिर्फ 500 में मिलेगा सिलेंडर, फ्री हुई 200 यूनिट बिजली

Telangana News: बीते 22 फरवरी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राज्य के लोगों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति और गरीबों को 200 यूनिट मुफ्त में बिजली देने का ऐलान किया था. गृह ज्योति योजना (Grah Jyoti scheme) के तहत कांग्रेस की सरकार राज्य में लोगों को फ्री बिजली मुहैया कराएगी. आज इन योजनाओं का शुभारंभ कर दिया गया. अब गरीबों को सस्ता सिलेंडर मिलेगा और फ्र बिजली मिलेगी.

आज औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दोनों योजनाओं की शुरुआत कर दी है. अब तेलंगाना की जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी और 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा. सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दोनों योजनाओं को शुभारंभ किया. इस दौरान विधानसभा स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने महिला लाभार्थियों के बीच इस योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की. बीते साल तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर वो फ्री बिजली और सस्ता गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे.  

इससे पहले कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वो इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ चेवेल्ला में एक लाख महिलाओं के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में करेंगी. लेकिन एमएलसी चुनाव के चलते प्रियंका कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाती तो मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ही दोनों योजनाओं का शुभारंभ कर दिया. 

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने झूठा प्रचार किया था इसके बावजूद राज्य सरकार ने गारंटी लागू की. जो वादा किया गया तो उस वादे से ये सरकार पीछे नहीं हटेगी. कांग्रेस राज्य को एक मॉडल रूप में पूरे देश में पेश करेगी. 

सब्सिडी योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनके पास सफेद राशन कार्ड है और जिन्होंने प्रजा पालन प्रोग्राम के दौरान इस स्कीम के लिए आवेदन किया था. इसके अलावा उनके पास एक चालू LPG कनेक्शन होना चाहिए.