Knight Frank Wealth Report 2024: 2028 में करीब 20 हजार भारतीयों की सालाना आय होगी ₹ 248 करोड़, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Knight Frank Wealth Report 2024: भारत में अमीरों की संख्या बढ़ रही है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आने वाले पांच सालों में अमीरों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ जाएगी. यहां अल्ट्रा हाई नेटवर्थ व्यक्तिों की बात हो रही है.

India Daily Live

Knight Frank Wealth Report 2024: भारत में गरीबों और अमीरों के बीच एक खाई है. वो खाई बहुत ही बड़ी है. इस खाई को पाटना आसान नहीं है. देश में हाई नेट वर्थ व्यक्तियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है. वर्तमान समय में देश में हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों की संख्या 12,263 है. लेकिन 5 साल में ये आंकड़ा बदल जाएगा. 2023 से 2028 के बीच भारत ऐसा देश होगा जहां अल्ट्रा हाई नेट वर्थ (Ultra High Net Worth Individuals) वाले व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ने के मामले में सबसे ज्यादा होगी.

हाल ही में आई नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट 2024 (Knight Frank Wealth Report 2024) में ये खुलासा किया गया था कि भारत में 2028 में अल्ट्रा हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों की संख्या 50% तक बढ़ जाएगी. इनकी संख्या12,263 से 19,908 हो जाएगी.  यानी भारत में 19,908 लोगों के पास 30 मिलियन डॉलर (2,48,69,56,500 रुपये) या उससे अधिक की संपत्ति होगी.

इनकों पछाड़ देगा भारत

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत चीन (47 फीसदी), तुर्किये (42.9 फीसदी) और मलेशिया (35 फीसदी) को पछाड़कर आगे बढ़ जाएगा.

इतना ही भारत के अल्ट्रा हाई नेट वर्थ वाले 90 फीसदी व्यक्तियों को लग रहा है कि साल 2024 में उनकी संपत्ति में और भी इजाफा होगा.

नाइट फ्रैंक (Knight Frank) के ग्लोबल हेड Liam Bailey ने बताया कि भारत में तेजी से बढ़ रहे अल्ट्रा हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों की संख्या के पीछे का कारण भारत की जीडीपी ग्रोथ है.

इस रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अल्ट्रा हाई रिच के मामले में एशिया महाद्वीप अन्य महाद्वीपों के मामले में नंबर वन पर होगा.

रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में भारत में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल की संख्या में 6.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. वैश्विक स्तर पर UHNWI की संख्या में 4.2 की बढ़ोतरी होकर 626619 रुपये हो गई है.

कितनी होती है UHNWI की नेट वर्थ

जिनकी नेटवर्थ 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर या इससे अधिक होती है उन्हें Ultra High Net Worth Individuals के रूप में गिना जाता है. इस समय भारत में 12,263 लोग अल्ट्रा हाई रिच की कैटेगरी में आते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 2028 में ये संख्या बढ़कर 19,908 हो जाएगी.