Business News: अमेरिका में बढ़ती खाद्य महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है. आलम ये है कि अमेरिका के लोगों को खाने-पीने की चीजें खरीदने पर बीते तीन दशकों में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है.
बढ़ती खाद महंगाई से परेशान लोगों को केलॉग्स के सीईओ गैरी पिलनिक ने एक सुझाव दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल गैरी पिलनिक ने बढ़ती खाद्य महंगाई से बचने के लिए अमेरिका के लोगों को अपने डिनर में कॉर्नफ्लेक्स (केलॉग्स का प्रोडक्ट) खाने की सलाह दी है.
एक इंटरव्यू के दौरान पिलनिक ने पूछा गया कि जो लोग खाद्य महंगाई से जूझ रहे हैं उन्हें क्या करना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा, 'उन्हें कॉर्नफ्लेक्स खानें दें.... दूध और फल के साथ एक कटोरी कॉर्नफ्लेक्स की कीमत एक डॉलर से भी कम है.'
Kellogg CEO is happy more families "under pressure" are eating cereal for dinner.
— Wall Street Silver (@WallStreetSilv) February 26, 2024
Also, chemicals such as chlormequat chloride, which has been linked to reduced fertility, altered fetal growth and delayed puberty … have been found in cereals and the EPA is considering allowing… pic.twitter.com/cKvhPSGMKp
पिलनिक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के लोग अपनी गाढ़ी कमाई का 11 प्रतिशत से भी ज्यादा केवल खाद्य वस्तुएं खरीदने पर खर्च कर रहे हैं. अमेरिका में खाद्य महंगाई आसमान पर पहुंच गई है.
क्या बोले पिलनिक
सीईओ पिलनिक ने बताया कि लोग नाश्ते के अलावा भी अपने भोजन में कॉर्नफ्लेक्स खा रहे हैं. वर्तमान में कॉर्नफ्लेक्स की 25% खपत सुबह के नाश्ते से अलग हो रही है. पिलनिक ने कहा, 'डिनर में अनाज खाना अब अधिक चलन में है, हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगा क्योंकि उपभोक्ता दबाव में हैं.'
पिलनिक के बयान पर मचा कोहराम
उनकी इस बयान ने बवाल मचा रखा है. पिलनिक के इस बयान को फ्रांस की क्रांति के दौरान क्वीन मैरी एंटोनेट द्वारा कहे गए उस कथन से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था, 'उन्हें केक खाने दें.'
किंवदंती के अनुसार जब फ्रांस की क्रांति के दौरान महारानी मैरी एंटोनेट से कहा किया गया कि लोगों के पास खाने को रोटी नहीं हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था- 'उन्हें केक खाने दें'
'पिलनिक के बयान पर इंटरनेट पर बवाल'
पिलनिक के इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर केलॉग्स का बहिष्कार कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को डिनर में केलॉग्स खाने की सलाह देना पिलनिक के अहंकार को दर्शाता है और यह अहंकार बिल्कुल चौंका देने वाला है. ये सलाह एक ऐसा आदमी दे रहा है जिसकी सालाना आय 1 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है जिसमें बोनस से होने वाली आय शामिल नहीं है.
तेजी से बढ़ी हैं केलॉग्स की कीमतें
इसके बाद इंटरनेट पर केलॉग्स की पोषण क्षमता के लेकर भी सवाल उठ गए. लोगों ने कहा कि कॉर्नफ्लेक्स शुगर से भरा एक कचरा भोजन है और पिछले कुछ सालों में इसकी कीमतों में तेज उछाल आया है. यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार साल 2023 में केलॉग्स के दाम में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी लेकिन 2021 में इसकी कीमत में 6 प्रतिशत और 2022 में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.