Train Cancelled List: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था मानी जाती है. हर दिन करोड़ों लोग रेलवे से सफर करते हैं. कई बार रेलवे में काम के चलते ट्रेन कैंसिल हो जाती हैं. ऐसा ही कुछ अक्टूबर के महीने में देखने को मिला है. अक्टूबर महीने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के बारे में और अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें
भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है जिसके तहत विभिन्न रेल डिवीजनों पर नई रेल लाइनें जोड़ी जा रही हैं. हाल ही में, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल डिवीजन पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग और प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. अगर आप भी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करना न भूलें.
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
- गोरखपुर-लखनऊ जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस: 15 से 23 अक्टूबर, 2024 और 25 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस: 15 से 26 अक्टूबर, 2024 तक
- छपरा-मथुरा जं0-छपरा एक्सप्रेस: 16 से 25 अक्टूबर, 2024 तक
- ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस: 16 से 26 अक्टूबर, 2024 तक
- बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस: 17 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी: 16, 20, 23, और 27 अक्टूबर, 2024 को
- बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी: 17, 21, 24, और 28 अक्टूबर, 2024 को
- आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी: 15 से 28 अक्टूबर, 2024 तक
- आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस: 16, 19, 21, 23, और 26 अक्टूबर, 2024 को
- बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस: 18, 20, 22, 25, और 27 अक्टूबर, 2024 को
- गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी: 17, 20, 22, 24, और 27 अक्टूबर, 2024 को
- दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी: 16, 19, 21, 23, और 26 अक्टूबर, 2024 को
- छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस: 13 से 26 अक्टूबर, 2024 तक
- गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- भटनी-अयोध्या धाम-भटनी विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- मुजफ्फरपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी: 19 और 26 अक्टूबर, 2024 को
- हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी: 18 और 25 अक्टूबर, 2024 को
- आगरा कैंट-फारबिसगंज विशेष गाड़ी: 18 और 25 अक्टूबर, 2024 को
- फारबिसगंज-आगरा कैंट विशेष गाड़ी: 19 और 26 अक्टूबर, 2024 को
- लालकुआं-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी: 14 और 21 अक्टूबर, 2024 को
- वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी: 15 और 22 अक्टूबर, 2024 को
- मऊ-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी: 17 और 24 अक्टूबर, 2024 को
- आनंद विहार टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी: 18 और 25 अक्टूबर, 2024 को
- गोरखपुर-गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस: 14 से 27 अक्टूबर, 2024 तक
- गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस: 15 से 28 अक्टूबर, 2024 तक
ट्रेन से सफर करने वाले सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन ट्रेनों की स्थिति का ध्यान रखें. यात्रियों को परेशानियों से बचने के लिए अपने टिकट की स्थिति की जांच नियमित रूप से करनी चाहिए. रेलवे द्वारा प्रदान की गई जानकारी का सही तरीके से उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें.