Gold Price Update: महंगाई का झटका! फिर उछला सोना और चांदी, खरीदारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट्स
Gold Price Update: सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को भी हलचल का दौर जारी रहा. शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों की कीमत में तेजी दर्ज की गई.
Gold Price Update: लग्न के सीजन में सोने और चांदी की कीमत में लगातार उठापटक जारी है. एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सोना महंगा हुआ. वहीं चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी तेजी दर्ज की गई. शुक्रवार को सोना 12 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 688 रुपये प्रति किलो की दर से उछली.
एक बार फिर महंगा हुआ सोना
शुक्रवार को सोना 12 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है. इसके बाद सोना चढ़कर 62,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले गुरुवार को सोना 34 रुपये सस्ता होकर 62,612 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी की भी चमक हुई तेज
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. शुक्रवार को चांदी 688 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 70,000 रुपये के पार पहुंच कर बंद हुई. शुक्रवार को सोना 70,638 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को भी चांदी महंगी हुई थी. गुरुवार को चांदी 84 रुपये की मजबूती के साथ 69,950 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
Also Read
सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 62,624 रुपये, 23 कैरेट 62,373 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,364 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,968 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.
ऑल टाइम हाई रेट से सोना 900 रुपये तो चांदी 6,200 रुपये से ज्यादा सस्ती
इस गिरावट के बाद गुरुवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 978 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 6,296 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.