Airtel की इस कंपनी को मिली IPO लाने की मंजूरी, अब उछाल मारेंगे शेयर!

Airtel Unit Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की एक कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है. इस खबर से एयरटेल के शेयरों में बुधवार को हलचल देखने को मिल सकती है.

India Daily Live

Airtel Unit Bharti Hexacom IPO: एयरटेल की सहायक कंपनी भारती हेक्साकॉम को सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है. अब एयरटेल की कंपनी शेयर बाजार में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके आईपीओ पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

भारतीय एयरटेल की भारती हेक्साकॉम के सिर्फ 10 करोड़ इक्विटी शेयरों का ही IPO आएगा. इसमें पब्लिक शेयर होल्डर 10 करोड़ इक्विटी शेयरों की  के ही शेयरों को खरीदा जा सकता है.

किसकी हिस्सेदारी कितनी?

19 जनवरी की एक फाइलिंग में जानकारी दी गई की प्रमोटर भारती एयरटेल के पास भारती हेक्साकॉम में 70 फीसदी हिस्सेदारी (करीब 35 करोड़ इक्विटी शेयर) है. बाकी की 30 फीसदी (10 करोड़ इक्विटी शेयर) हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है.

सेबी ने बीते 11 मार्च को Bharati Hexacom के आईपीओ ड्राफ्ट पेपर पर एक ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया था. ऑब्जर्वेशन लेटर का मतलब है कि कंपनी अगले एक साल के अंदर शेयर मार्केट में आईपीओ ला सकती है.


मुनाफे में है कंपनी

एयरटेल ब्रांड के अंतर्गत राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट में भारती हेक्साकॉम कंज्यूमर मोबाइल सर्विस, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराती है. वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट प्रॉफिट 549.2 करोड़ रहा था, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 67 फीसदी कम रहा था. 2022 में इसका शुद्ध मुनाफा 1951.1 करोड़ रुपये रहा था.

इस खबर से शेयर मार्केट में भारती एयरटेल के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. मंगलवार को भारतीय एयरटेल के शेयर 1225.40 पर बंद हुआ था. बुधवार को इसमें तेजी आ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह खबर सिर्फ आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. THE INDIA DAILY किसी को कहीं भी निवेश करने की कोई सलाह नहीं दे रहा है. कहीं भी निवेश करने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह जरूर ले लें.