Coins Found in Alligator: मगरमच्छ की नीली हुई आंखें , डॉक्टरों ने की जांच तो पेट में मिला हैरान कर देने वाला सामान

Coins Found in Alligator: अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक मगरमच्छ के पेट में कई मेटल के सिक्के मिलें. जब डॉक्टरों की एक टीम मगरमच्छ का चेकअप करने पहुंची तो उन्होंने रेडियोग्राफी किया तो पता चला कि उसके पेट में मेटल के सिक्के दिखे.

India Daily Live

Coins Found in Alligator : अमेरिका के एक जू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 36 साल के एक सफेद मगरमच्छ के पेट में 70 सिक्के मिले. ये पूरा मामला हेनरी डोरली चिड़ियाघर (Henry Doorly Zoo) का है. इस मामले के आने के बाद चिड़ियाघर में आने वाले विजिटर्स को सिक्के न फेंकने की चेतावनी दी है.जिस मगरमच्छ के पेट में सिक्के मिले उसकी आंखें अन्य मगरमच्छों से भिन्न थी. 

नियमित जांच के लिए जब डॉक्टर मगरमच्छों की जांच करने पहुंचे तो 36 वर्षीय ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ थिबोडॉक्स (Thibodaux) के पेट में हैरान कर देने वाला सामना मिला. थिबोडॉक्स की आंखें नीली थीं. डॉक्टरों ने कुल 10 मगरमच्छों का ब्लड सैंपल लिया और उनकी रेडियोग्रॉफी की.

Thibodaux के पेट से मेटल के सिक्के निकालने के लिए उसे बेहोश किया गया. उसके मुंह में एक सेफ पाइप भी डाली गई ताकी कैमरा और जरूरी सामान डालकर उसके पेट से 70 सिक्कों को निकाला जाए. मगरमच्छ के पेट से सिक्के निकाले जाने के बाद उसकी तबियत सही है. उसे किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं है. मगरमच्छ के पेट से मिले सिक्कों की वैल्यू 7 डॉलर थी. 

पशु स्वास्थ्य निदेशक, Taylor Yaw ने कहा कि 36 वर्षीय थिबोडॉक्स के पेट से मेटल के सिक्कों को निकालने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई वो आम नहीं होती. जानवरों की देखभाल के लिए हमारे यहां रोजाना डॉक्टरों की टीम आती है.

थिबोडॉक्स के पेट से सिक्कों को बाहर निकालने के बाद चिड़ियाघर ने एडवाइजरी जारी करते हुए हुए वहां आने वाले विजिटर से सिक्के या फिर मेटल की अन्य चीजें न फेंकने का अनुरोध किया है.