menu-icon
India Daily

सड़क पर ही ग्लूकोज की बोतल लटकाकर मरीजों का शुरू हुआ इलाज, Video में दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली

इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली कहें या फिर लोगों की नासमझी, हॉस्पिटल में जगह नहीं मिलने पर करीब 600 की संख्या में मरीज एक साथ सड़क पर ही अपना इलाज करवाने लगे. महाराष्ट्र में सड़क पर ही मरीजों ने शुरू कराया इलाज, चढ़वाई ग्लूकोज की बोतल

India Daily Live
सड़क पर ही ग्लूकोज की बोतल लटकाकर मरीजों का शुरू हुआ इलाज, Video में दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली

नई दिल्ली: इस समय एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें बहुत से मरीज सड़क को ही अस्पताल बनाए हुए दिख रहे हैं. शायद आपको लग रहा होगा कि ये किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है. तो आपको बता दें कि ये किसी फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली है. 

वाक्या कुछ यू था कि किसी कार्यक्रम में खाना खाने की वजह से करीब 600 की संख्या में लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. फूड प्वाइजनिंग से बीमार होने के बाद सभी मरीज जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां पर्याप्त मात्रा में बेड ही नहीं था. स्थिति ऐसी आ गई कि मरीजों के इलाज के लिए सड़क पर ही ग्लूकोज की बोतल लगा दी गई. वहीं बहुत से मरीजों को हॉस्पिटल के फर्श पर ही लेटाकर इलाज शुरू कर दिया गया. 

30 मरीजों की हालत गंभीर

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन अलर्ट मोड़ में आया और लोगों के इलाज की व्यवस्था की जाने लगी. हालांकि जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो उस समय वहां कोई भी डॉक्टर इलाज करने के मौजूद नहीं था. ऐसी स्थिति में मरीजों के परिजन प्राइवेट डॉक्टर को वहां बुलाकर सड़क पर ही इलाज करने लगे. जिसके बाद मरीजों को वहीं सड़क पर ग्लूकोज की बता लगा दी गई है. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि 30 मरीजों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है.