menu-icon
India Daily

Vivo X100 सीरीज की सेल शुरू, इस तरह मिलेगा 8999 रुपये का सीधा डिस्काउंट

Vivo X100 सीरीज की सेल शुरू हो चुकी है. इसे फ्लिपकार्ट से कई धमाकेदार ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इनकी कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स.

Shilpa Srivastava
Vivo X100 सीरीज की सेल शुरू, इस तरह मिलेगा 8999 रुपये का सीधा डिस्काउंट

हाइलाइट्स

  • Vivo X100 सीरीज की सेल शुरू
  • फ्लिपकार्ट से ऑफर्स के साथ खरीदें फोन

कुछ ही दिन पहले Vivo X100 सीरीज लॉन्च की गई थी. इस सीरीज की शुरुआती कीमत 63,999 रुपये है. इस सीरीज के तहत Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे. इनकी सेल शुरू हो चुकी है. इन दोनों फोन्स को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है. इनके साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इस सीरीज की कीमत और ऑफर्स.

Vivo X100 Pro की कीमत: 
Vivo X100 Pro के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. इसे एस्ट्रॉयड ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है. यहां क्लिक कर पढ़ें फीचर्स

ऑफर्स और उपलब्धता:

  • Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा. 

  • HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 8,999 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. 

  • SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 8,999 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. 

  • No cost EMI के तहत इसे खरीदने पर हर महीने 3,750 रुपये देने होंगे. 

  • 28,300 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा. 

  • कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 8,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा. 

Vivo X100 की कीमत:
Vivo X100 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये है. दूसरे वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये है. इस फोन को स्टारगेज ब्लू और एस्ट्रॉइड ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. यहां क्लिक कर पढ़ें फीचर्स

ऑफर्स और उपलब्धता:

  • Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा. 

  • HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 6,399 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. यह 12 जीबी रैम वेरिएंट का है. वहीं, 16 जीबी रैम वेरिएंट पर 6,999 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. 

  • SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर  6,399 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. यह 12 जीबी रैम वेरिएंट का है. वहीं, 16 जीबी रैम वेरिएंट पर 6,999 रुपये का ऑफ दिया जाएगा. 

  • No cost EMI के तहत इसे खरीदने पर हर महीने 2,667 रुपये देने होंगे. 

  • 26,300 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा. 

  • कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा.