Tecno Spark 20C Price: बजट रेंज में लॉन्च हुआ टेक्नो का नया फोन, मिलेगा एप्पल जैसा फीचर

Tecno Spark 20C को भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल. 

India Daily Live

Tecno Spark 20C Price: भारतीय मार्केट में Tecno Spark 20C को लॉन्च कर दिया गया है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा यूनिट दी गई है. साथ ही वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ डायनेमिक पोर्ट फीचर भी दिया गया है. यह फोन 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसे एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. साथ ही 4 कलर में उपलब्ध कराया गया है. इसे 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है. 

Tecno Spark 20C की कीमत: इस फोन को एल्पेंग्लो गोल्ड, ग्रेविटी ब्लैक, मिस्ट्री व्हाइट और मैजिक स्किन ग्रीन कलर में पेश किया गया है. इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है. इसके बाद फोन की कीमत 7,999 रुपये रह जाएगी. 

इसकी सेल 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी सेल अमेजन पर आयोजित की जाएगी. Tecno Spark 20C के लिए अमेजन माइक्रोसाइट पर लिखा गया है कि इस फोन को खरीदने पर यूजर्स को 5,604 रुपये की ओटीटीप्ले की वार्षिक मेंबरशिप भी मिलेगी. 


Tecno Spark 20C के फीचर्स: 
इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच HD+ (720 x 1612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है. फोन में कोलैप्सेबल डायनेमिक पोर्ट दिया गया है जो एप्पल के डायनेमिक आईलैंड की तरह काम करता है. यह डार्विन इंजन से लैस है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. यह फोन मीडियाटेक हेलियो G36 SoC से लैस है. इसमें 8 जीबी की रैम दी गई है जिसे 8 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. 

Tecno Spark 20C में ड्यूल रियर कैमरा यूनिट दी गई है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा AI सपोर्टेड सेंसर है. इसमें 1080p तक टाइम-लैप्स वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. दावा किया गया है कि यह 50 मिनट में फोन को शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है.