menu-icon
India Daily

बेहद शानदार है Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज, क्रिएटर्स के लिए बेस्ट!

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज के फीचर्स क्या हैं और इसकी कीमत क्या है, चलिए जानते हैं सबकुछ.

Shilpa Srivastava
बेहद शानदार है Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज, क्रिएटर्स के लिए बेस्ट!

हाइलाइट्स

  • Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज की कीमत
  • बेहद दमदार हैं इसके फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज के बारे में आपने सुना ही होगा. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे क्रिएटर्स के लिए काफी अच्छा है. फीचर्स की बात करें तो Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 13MP रियर कैमरा, 8400 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप एक अच्छा टैब खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां देखें इसके फीचर्स और कीमत.

Samsung Galaxy Tab S9 के फीचर्स: 
इसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 8जेन 2 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है. इसमें एंड्रॉइड 13 दिया गया है. इसमें 8400mAh की बैटरी मौजूद है. इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. वहीं, 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. इस टैब को बेज और ग्रेफाइट कलर्स में खरीदा जा सकेगा. 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, जीपीएस और वाई-फाई डायरेक्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कीमत की बात करें तो इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है. यह वाई-फाई वेरिएंट की कीमत है. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज और वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 75,599 रुपये है. इसके अलावा वाई-फाई + 5G वेरिएंट की कीमत 96,999 रुपये है. अमेजन से अगर आप इसे खरीदेंगे तो आपको कुछ ऑफर्स भी मिल जाएंगे.

बता दें कि यह टैब जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में भी इस्तेमाल किया जाएगा जो 1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. फेस्टिवल के दौरान, लोग सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 सीरीज से जुड़कर, इसकी एक्टिविटी जैसे रीडिंग, स्केचिंग, इलस्ट्रेशन, एनिमेशन, विडियो शूटिंग और एडिटिंग को समझ पाएंगे.