Poco X6 Pro और Poco X6 लॉन्च, 18999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा काफी कुछ
Poco X6 Pro और Poco X6 को भारत में पेश कर दिया गया है. इन दोनों फोन्स में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, इनकी कीमत क्या है और इन्हें कब से उपलब्ध कराया जाएगा. चलिए जानते हैं.
Poco X6 Pro और Poco X6 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसका बेस मॉडल स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. वहीं, प्रो मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300-अल्ट्रा SoC के साथ पेश किया गया है. ये दोनों स्मार्टफोन 1.5K रिजोल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं. Poco X6 Pro और Poco X6 में क्या फीचर्स दिए गए हैं, चलिए जानते हैं.
Poco X6 Pro, Poco X6 की कीमत और उपलब्धता:
Poco X6 Pro की कीमत 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज के लिए 24,999 रुपये है. इस फोन को 12GB + 512GB वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 26,999 रुपये है. इसे पोको येलो, रेसिंग ग्रे और स्पेक्टर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
Poco X6 की बात करें तों इसके 8GB + 256GB वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
Also Read
फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए 16 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं. अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड है या आप ईएमआई करते हैं तो आपको 2,000 रुपये की इंस्टैंट छूट दी जाएगी.
Poco X6 Pro, Poco X6 के फीचर्स:
Poco X6 Pro और Poco X6 दोनों ही ड्यूल सिम पर काम करते हैं. यह एंड्रॉइड 14 पर आधारित हाइपरओएस पर काम करता है. इनमें 6.67 इंच 1.5K (1220x2712 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है. Poco X6 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 8300-अल्ट्रा SoC से लैस है. वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है. Poco X6 सीरीज में आपको 12GB तक रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज दी गई है.
Poco X6 और X6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है. यह OIS के साथ आता है. इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
Poco X6 और X6 Pro में कनेक्टिविटी को लेकर 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इनमें क्रमशः 5000mAh और 5100mAh बैटरी दी गई है जिनके साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.