menu-icon
India Daily

Original 2007 iPhone Auction: 16 साल पहले बने iPhone की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने को तैयार

क्या आप 2007 में बना हुआ सील पैक्ड iPhone खरीदना चाहेंगे? शायद नहीं, लेकिन कुछ लोग हैं जो इसे खरीदने के लिए काफी क्रेजी हैं. जी हां, इस फोन को नीलाम किया जा रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

India Daily Live
Original 2007 iPhone Auction: 16 साल पहले बने iPhone की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने को तैयार

Original iPhone Auction: पहला iPhone साल 2007 में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक iPhone का क्रेज रुका ही नहीं है. अब 2024 हो चुका है और इस फोन की कई रेंज लॉन्च की जा चुकी हैं. लेकिन अभी सबसे पुराना फोन ही ट्रेंड कर रहा है. जानना चाहते हैं क्यों, चलिए बताते हैं. iPhone का 4 जीबी रैम वेरिएंट जिसकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स बनाई गई थीं, चर्चा में हैं. कई लोग इस फोन को खरीदने के लिए ओरिजिनल से कई गुना ज्यादा दाम देने को तैयार हैं. 

पिछले साल 4GB रैम वाला iPhone 190,000 डॉलर यानी करीब 15743770 रुपये में बिका था. वहीं, इससे पहले 8 जीबी रैम वाला मॉडल 63,000 डॉलर यानी करीब 5220302 रुपये में बिका था. इसके बाद कुछ और रेयर iPhone को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था जिन्हें करीब 133,000 डॉलर और 87,000 डॉलर में बेचा गया था. अब एक और फोन को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है जिसकी शुरुआती बिड 10,000 डॉलर की है. अब यह बिडिंग कितने तक जाएगी ये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उम्मीद है कि यह 200,000 डॉलर यानी करीब 16572190 रुपये तक जा सकती है. 

ओरिजिनल पैकिंग में के लिए है फोन: 
जिस आईफोन को ऑक्शन के लिए उपलब्ध कराया गया है वो ओरिजिनल पैकिंग में है और 2007 में ही असेंबल किया गया था. इसे आज तक खोला ही नहीं गया है. कई लोग ऐसे फोन केवल अपने कलेक्शन के लिए ही खरीदते हैं. साथ ही कुछ लोग रिमाइंडर के लिए भी खरीदते हैं कि किस तरह से आईफोन ने 2007 के बाद टेक्नोलॉजी में बदलाव किया है. इस नीलामी को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. जो भी यूजर इसे खरीदेगा वो एप्पल का सबसे बड़ा फैन ही होगा क्योंकि इतने पुराने फोन को सिर्फ कलेक्शन के लिए खरीदना बड़ी बात है.