menu-icon
India Daily

Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo अब नए कलर में उपलब्ध, जानें कहां से खरीदें

Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo का नया कलर पेश किया दिया गया है। ये कलर क्या है और इन्हें कब से उपलब्ध कराया जाएगा, चलिए जानते हैं। 

Shilpa Srivastava
Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo अब नए कलर में उपलब्ध, जानें कहां से खरीदें

हाइलाइट्स

  • Motorola Razr 40 Ultra नए कलर में पेश
  • Motorola Edge 40 Neo का भी आया नया कलर

Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo स्मार्टफोन अब नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध करा दिए गए हैं. इन्हें अब पीच फज कलर में भी खरीदा जा सकेगा. इनकी सेल आज से शुरू होगी. फीचर्स की बात करें तो Razr 40 Ultra स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC पर काम करता है. वहीं, Edge 40 Neo मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 SoC पर काम करता है. 

Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo की भारत में कीमत:
Motorola Razr 40 Ultra का पीच फज कलर अमेजन और कंपनी की वेबसाइट समेत कुछ प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 69,999 रुपये होगी. यह लिमिटेड समय के लिए ऑफर है. इससे पहले तक यह फोन इनफिनिट ब्लैक, विवा मैजेंटा और ग्लेशियर ब्लू शेड्स में भी उपलब्थ था. 

Motorola Edge 40 Neo के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है. इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है. इसे पहले तक ब्लैक ब्यूटी, कैनेल बे और सूथिंग सी वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. 

Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Edge 40 Neo के फीचर्स:
दोनों ही फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करते हैं. Razr 40 Ultra की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का फुल-एचडी+ फोल्डेबल पोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6- इंच (1056x1066 पिक्सल) का pOLED डिस्प्ले है. यह एक्सटर्नल पैनल है. Motorola Edge 40 Neo में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) poLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है.

Motorola Razr 40 Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC दिया गया है. वहीं, Edge 40 Neo मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 SoC मौजूद है. दोनों ही फोन्स में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. Razr 40 Ultra में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3800mAh की बैटरी दी गई है. वहीं,  Edge 40 Neo में 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.