menu-icon
India Daily

आपकी हर प्राइवेट बात सुनता है फोन, कर रहा है जासूसी, बचना है तो फौरन बदल दें ये सेटिंग

Is Your Smartphone Listening To You: क्या आपको पता है कि आपका फोन आपकी हर बात सुन रहा है? अगर नहीं पता है तो बता दें कि ऐसा ही है. ऐसा क्यों होता है, चलिए जानते हैं. 

India Daily Live
आपकी हर प्राइवेट बात सुनता है फोन, कर रहा है जासूसी, बचना है तो फौरन बदल दें ये सेटिंग

Is Your Smartphone Listening To You: क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्टफोन आपकी सारी बातें सुनता है? अगर नहीं, जानते हैं तो आपको बता दें कि यह सही है. आपका फोन आपकी कही गई हर बात सुनता है. फोन के लोकप्रिय वर्चुअल अस्सिटेंट जैसे सिरी गूगल अस्सिटेंट आपकी हर बात सुनता है. यह आपके हर सवाल का जवाब देता है. इसी तरह से अगर आपने किसी ऐप को माइक्रोफोन का एक्सेस दिया है तो वो भी आपकी सारी बातें सुनती है. यह हमारी सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. 

इसे लेकर आपके मन में काफी सवाल होंगे. यहां हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब दे रहे हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि आपका फोन आपकी हर बात क्यों सुनता है, क्या यह लीगल है, क्या इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए. 

आपका फोन सुन रहा है आपकी हर बात, जानें क्यों:
हमारे फोन्स हमारे हर सवाल का जवाब देने के लिए हमारी बात सुनते हैं. फोन में मौजूद वॉयस अस्सिटेंट आपकी काफी मदद करते हैं. जो भी आप Siri या Google Assistant से पूछते हैं उसके आधार पर भी आपको विज्ञापन दिखाए जाते हैं. यह ठीक उसी तरह है जैसे सर्च इंजन आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक करते हैं और फिर हमें विज्ञापन दिखाते हैं. यानी की आप जो भी बोलेंगे वो आपका फोन आपको विज्ञापन दिखाने के लिए सुनता है. 

क्या यह कानूनी तौर पर सही है?
हां, फोन के लिए आपकी बात सुनना कानूनी तौर पर सही है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम सॉफ्टवेयर अपडेट करते हैं या ऐप डाउनलोड के नियम और शर्तें को एक्सेप्ट करते हैं तो यहां हम अक्सर फोन को हमारी बात सुनने की सहमति देते हैं. इनमें डाटा इक्ट्ठा करने के नियम भी शामिल होते हैं. 

जरूरी बात यह है कि फोन हमारी बातें अवैध रूप से भी सुन सकते हैं. ऐसा तब होता है जब यूजर बात सुनने की शर्त को सहमति नहीं देते हैं और यह तब भी होता है जब फोन में स्पाइवेयर या मैलवेयर होता है. ऐसे में आपको किसी भी ऐप को माइक्रोफोन एक्सेस देने से पहले दो बार सोचना होगा. 

क्या आपको परेशान होने की जरूरत है? 
वैसे तो आपको इस बात को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए कि आपका फोन आपकी बात सुन रहा है. क्योंकि इसके जरिए आपको बस विज्ञापन ही दिखाए जाते हैं. लेकिन अगर मैलवेयर के जरिए आपको फोन आपकी बात सुन रहा है तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिए आपको एक सेटिंग करनी होगी जिससे आपका फोन आपकी हर बात सुनना बंद कर देगा. 

फोन को बातें सुनने से कैसे रोकें: 
इसके लिए आपको फोन का माइक्रोफोन बंद कर देना होगा. यह कैसे करना है, चलिए जानते हैं. 
iPhone में कैसे करें ये काम: 

  • सब से पहले सेटिंग्स में जाएं. फिर Siri & Search पर जाएं. 

  • फिर Listen for ‘Hey Siri’, Press Side button for Siri और Allow Siri When Locked का टॉगल ऑफ कर दें. 

  • ऐसा करने के बाद एक पॉप-अप विंडो आएगी जिसमें आपको Turn Off Siri को ऑफ करना होगा. बस ऐसा करने पर सिरी डिसेबल हो जाएगा और आपका फोन आपकी बात सुनना बंद कर देगा.

Android में कैसे करें ये काम: 

  • सब से पहले सेटिंग्स में जाएं. फिर Google पर जाएं. 

  • इसके बाद Account Services पर जाएं. फिर Search, Assistant & Voice पर जाएं. 

  • इसके बाद Voice पर जाएं. फिर Voice Match पर टैप करें और फिर Hey Google का टॉगल ऑफ कर दें. 

ऐप्स का माइक्रोफोन कैसे बंद करें: 

  • iOS डिवाइस पर ऐप का माइक्रोफोन एक्सेस हटाने के लिए सेटिंग्स पर जाएं. फिर ऐप पर जााएं. फिर यहां से माइक्रोफोन का टॉगल ऑफ कर दें. 

  • Android में सेटिंग्स में जाएं. फिर Applications में जाएं. फिर Applications Manager में जाएं. इसके बाद ऐप परमीशन में जाकर Turn Off the mic. सेलेक्ट कर दें.