menu-icon
India Daily

HP ने लॉन्च किए नए Omen 16 गेमिंग लैपटॉप्स, शुरुआती कीमत 160999 रुपये

आज के समय में गेमर्स को ऐसी डिवाइस चाहिए जो बेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हो और HP के ये लैपटॉप कुछ ऐसे ही हैं. 

Shilpa Srivastava
HP ने लॉन्च किए नए Omen 16 गेमिंग लैपटॉप्स, शुरुआती कीमत 160999 रुपये

हाइलाइट्स

  • HP Omen 16 लैपटॉप लॉन्च
  • कीमत 1,60,999 रुपये

HP ने Omen 16 के तहत कुछ नए नया लैपटॉप लॉन्च किए हैं. इनमें 14th जनरेशन इंटेल i7 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें एनवीडियो जीफोर्स RTX 4070 जीपीयू दिया गया है. इसके साथ ही इनमें एडवांस्ड OMEN टैम्पेस्ट कूलिंग फीचर दिया गया है जो इंटेंस गेमिंग या मल्टी-एप्लिकेशन वर्कलोड के दौरान मशीन को ठंडा रखता है. 
 
आज के समय में गेमर्स को ऐसी डिवाइस चाहिए जो बेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हो. इसके साथ ही ग्राफिक्स भी दमदार चाहिए. OMEN 16 लैपटॉप्स को कुछ इस तरह ही बनाया गया है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

HP OMEN 16 की कीमत: 
इसकी शुरुआती कीमत 1,60,999 रुपये है. इसके सभी वेरिएंट की कीमत क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है. 
 
HP OMEN 16 के फीचर्स:
 HP Omen 16 में 14 जनरेशन इंटेल कोर i7 14700HX मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है. यह एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 4070 जीपीयू दिया गया है जो गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाता है. इसके साथ ही 32GB DDR5-5600 MHz रैम दी गई है. इसकी लोड स्पीड काफी अच्छी है. यह कंटेंट क्रिएशन के लिए एकदम बेस्ट है. इसके साथ ही 165HZ FHD स्क्रीन दी गई है जिसका रिस्पॉन्स टाइम 3ms है. इन लैपटॉप्स को इंटेंस गेमप्ले के लिए बनाया गया है. इसका डिजाइन एकदम नया है और देखने में बेहद ही शानदार है. 

HP OMEN 16 पर ऑफर्स:

  • HyperX Pulsefire Haste 2 वायरलेस गेमिंग माउज, Pulsefire Mat गेमिंग माउज पैड और HyperX Cloud Stinger कोर हेडसेट जिनकी कीमत 12,701 रुपये है जिसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

  • HyperX Solocast Microphone को 7,527 रुपये के बजाय 499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 9

  • Adobe Creative Cloud का वार्षिक प्लान 20,000 रुपये के बजाय 1,999 रुपये में मिलेगा. 

  • सभी मुख्य बैंक्स पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. 

  • 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट्स दिया जाएगा.