Google एक ऐसी चीज है जिसके बिना हमारा हर दिन अधूरा है। दिन में एक समय ऐसा जरूरत ऐता है जब हमें गूगल की जरूरत पड़ती है। चाहें किसी सवाल का जवाब चाहिए हो या फिर किसी डिश की रेसिपी, गूगल हर जगह मदद करने तैयार रहता है। लेकिन कई बार गूगल सर्च रिजल्ट के चलते हमें शर्मिंदा होना पड़ता है।
गूगल का इस्तेमाल सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी करते हैं। कई बार सर्च करते-करते कुछ उल्टी-सीधी चीजें सामने आ जाती हैं जो हमें या बच्चों को दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती हैं। ऐसे में कुछ सेटिंग्स का किया जाना बेहद ही जरूरी हो जाता है। अगर आप इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं या फिर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और उन्हें फोन देते समय आप सतर्क रहना चाहते हैं कि वो कुछ ऐसा वैसा न देख लें, तो आपको ये सेटिंग्स तुरंत करनी होंगी। को फोन देने पर भी सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है।
गूगल की खास सेटिंग:
इस सेटिंग का नाम Google SafeSearch है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सर्च रिजल्ट में हिंसा या अश्लील फोटोज को हटा सकते हैं। इसमें दो ऑप्शन होते हैं। इसमें एक Filter और दूसरा Blur होता है।
सबसे पहले Filter सेटिंग की बात करते हैं। इसमें ऐसी इमेज, टेक्स्ट और लिंक को छांट दिया जाता है जिसमें हिंसा या अश्लीलता होती है।
Blur सेटिंग की बात करें तो इसमें इस तरह की इमेजेज को धुंधला कर दिया जाता है। हालांकि, इसमें टेक्स्ट और लिंक विजिबल रहते हैं।
ऑफ ऑप्शन भी मौजूद है। अगर इसे ऑन कर दिया जाए तो आपको सभी तरह के कंटेंट दिखाए जाएंगे। इनमें से कुछ भी हाइड नहीं किया जाएगा।
कैसे करें ये सेटिंग:
इसके लिए आपको सबसे पहले Google SafeSearch पर जाना होगा। आप https://www.google.com/safesearch पर भी जा सकते हैं।
अब एक पेज ओपन होगा जिसमें तीन विकल्प होंगे जिसमें Filter, Blur और Off शामिल हैं।
आप अपने हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।