आ गया पहला Wristphone, WhatsApp से OTT ऐप्स सब होगा कलाई पर, फीचर्स से कीमत तक जानें सबकुछ
Fire Boltt Dream Wristphone को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके साथ एंड्रॉइड सपोर्ट दिया गया है. साथ ही नैनो सिम सपोर्ट भी दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
Fire-Boltt ने एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जो एक रिस्टफोन भी है. Dream Wristphone एंड्रॉइड पर काम करता है. यह स्मार्टवॉच 4जी एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है. इसके साथ कई ओटीटी प्लेटफॉर्म तक एक्सेस उपलब्ध कराया गया है. यह स्मार्टवॉच गूगल प्ले स्टोर के जरिए ऐप्स को भी एक्सेस कर सकती है. इस Dream Wristphone की कीमत क्या है और इसके फीचर्स क्या है, चलिए जानते हैं.
Fire-Boltt Dream की कीमत और उपलब्धता:
इसे 12 स्ट्रैप कलर विकल्पों में पेश किया गया है. इसकी कीमत 5,999 रुपये है. इस स्मार्टवॉच को एक्वा सर्ज, चेरी हग, कोरल ब्रीज, फॉरेस्ट फ्रिंज, फ्यूजन फ्लिकर और शैडो ग्लाइड कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे Fire-Boltt वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.
बता दें कि Fire-Boltt Dream कोको कॉउचर और मिडनाइट ग्रेस लेदर स्ट्रैप वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया गया है जिसकी कीमत 6,299 रुपये है. वहीं, आयरिश ग्लैम, मिडनाइट स्टील और स्काई सिजल मेटालिक स्ट्रैप विकल्प 6,499 रुपये है.
Also Read
Fire-Boltt Dream के फीचर्स:
Fire-Boltt Dream रिस्टफोन में 2.02 इंच (320 x 386 पिक्सल) स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है. यह क्वाड-कोर आर्म कॉर्टेक्स-ए7 एमपी चिपसेट से लैस है. इसमें माली टी820 एमपी1 जीपीयू, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 8.1 पर काम करता है.
कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई (नैनो सिम), वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट दिया गया है. कंपनी के अनुसार, Fire-Boltt Dream में गूगल प्ले स्टोर दिया गया है. इसमें आप Gmail, Instagram, WhatsApp, Zomato, Spotify, Myntra और Bumble जैसे एप्लिकेशन्स का एक्सेस दिया गया है. यह सबवे सर्फर्स, टेम्पल रन और कैंडी क्रश जैसे गेम्स को भी सपोर्ट करता है.
बाकी फिटनेस ट्रैकर्स की तरह, Fire-Boltt Dream में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 और कैलोरी मॉनिटर दिया गया है. इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है. यह 36 घंटे के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है. इसमें 4 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है. धूल और स्प्लैशेज से बचाने के लिए इसे IP67 रेटिंग दी गई है.