Elon Musk To Satya Nadella: कुछ ही दिन पहले X के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट को लेकर पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि वो अपना नया लैपटॉप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि उनसे माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में साइन-इन करने कहा जा रहा है. इस बात को लेकर मस्क ने निराशा व्यक्त की थी. लगता है कि इस पोस्ट से एलन मस्क का काम नहीं बना. इसलिए अब उन्होंने सीधे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से ही कंप्लेंट कर दी है.
एलन मस्क ने सत्या नडेला को अपने नए विंडोज पीसी में आ रही समस्या के बारे में एक मैसेज भेजा था. अब, मस्क ने नडेला के एक ट्वीट पर जवाब दिया है. सत्य नडेला ने अपने लेटेस्ट अधिग्रहण को लेकर एक पोस्ट किया था जिस पर रिप्लाई करते हुए कहा, "सत्या, मेरा इरादा पेस्ट बनने का नहीं है, लेकिन जो लोग विंडोज पीसी सेटअप कर रहे हैं उन्हें माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट बनाने के स्टेप को स्किप करने की अनुमति दें."
Satya, I don’t mean to be a pest, but please allow people setting up a new Windows PC to skip creating a Microsoft account.
This option disappears if the computer is connected to WiFi.
Also, even if you do want to sign up, it won’t allow you use a work email address and I…
— Elon Musk (@elonmusk) February 26, 2024
मस्क ने यह भी बताया है, “मेरी कोई पर्सनल मेल आईडी नहीं है और माइक्रोसॉफ्ट मुझे ऑफिशियल ईमेल आईडी से साइन-इन करने की इजाजत नहीं दे रहा है. सिर्फ यही नहीं, अगर आप साइन-इन नहीं करना चाहते हैं तो यह आपको ऑफिशियल मेल आईडी इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दे रहा है और मेरे पास सिर्फ वर्क ईमेल आईडी है.” हालांकि, सत्या नडेला ने मस्क के किसी भी पोस्ट का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.
टेस्ला और X के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में एक पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्होंने एक नया लैपटॉप खरीदा है लेकिन वो नई डिवाइस में लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कंपनी को टैग करते हुए कहा कि यह सही नहीं है. इसके बाद कई लोगों ने इस पर अलग-अलग कमेंट किए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर- चैटबॉट और XMail के बाद अब लैपटॉप भी बनाएंगे एलन मस्क? अब माइक्रोसॉफ्ट के पीछे पड़े