MWC 2024: AI स्मार्टफोन की दिखी पहली झलक, बदल देगी फोन इस्तेमाल करने का तरीका

MWC 2024 में एक कॉन्सेप्ट फोन दिखाया गया है जिसे बिना ऐप के इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां इसकी पहली झलक दिखाई गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

India Daily Live

MWC 2024 में Deutsche Telekom ने एक फ्यूचर स्मार्टफोन को शोकेस किया है. यह यूजर्स की सारी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि इस फोन में ऐप्स नहीं है. यह फोन पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है. इस तरह का स्मार्टफोन फ्यूचर को देखते हुए डिजाइन किया गया है. जहां आज के समय में बिना ऐप्स के फोन एकदम बेजान है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या यह फ्यूचर फोन लोगों के काम आएगा या नहीं. 

स्मार्टफोन में मैसेजिंग और सोशल मीडिया से लेकर वीडियो गेम और बैंकिंग तक हर चीज के लिए ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी ने कहा कि इस फोन को बनाने के लिए क्वालकॉम और ब्रेन ने मदद की है. ये दोनों कंपनियां मिलकर ऐप फ्री यूजर इंटरफेस बनाएंगे. सीईओ टिम होएटगेस ने बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी के दौरान कहा, "मैं आपको बता सकता हूं कि अब से 5-10 वर्षों में, हममें से कोई भी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करेगा."

कंपनी ने एक प्रेजेंटेशन में उदाहरणों के जरिए बताया कि यह फोन क्या कर सकता है जिसमें जेस्चर में जवाब देना, ट्रैवल डेस्टीनेशन के लिए सिफारिश, न्यू प्रोडक्ट खरीदना, दोस्तों को वीडियो-फोटोज को भेजना आदि इसमें शामिल है. डॉयचे टेलीकॉम ने कहा, शोकेस किया गया प्रोडक्ट बताता है कि मल्टी- और क्रॉसमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) जल्द ही डिवाइसेज का अहम हिस्सा बन जाएंगे जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर और आसान बनाएंगे."


मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में नए प्रोडक्ट और कॉन्सेप्ट लॉन्च किए जा रहे हैं. उम्मीद है कि एआईको लेकर कई और प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं. कई विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्नोलॉजी लीगल और एथिकल चिंताएं बढ़ा सकती हैं.