UP News: साली के साथ डांस ने करा दिया बवाल, गुस्से में तमतमाई पत्नी ने चप्पलों से पति के गाल कर दिए लाल

UP News: उत्तर प्रदेश के एक जिले में युवक को अपनी साली के साथ डांस करना इतना भारी पड़ गया कि पहले पत्नी ने पिटाई लगा दी. इसके बाद पुलिस के सामने पति को खड़ा करके अपनी शर्तें भी मनवा लीं.

India Daily Live

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक को ससुराल में साली के साथ डांस करना काफी भारी पड़ गया. छत पर पड़ी पत्नी ने जब देखा तो वो गुस्से से तमतमा गई. उसने सबके सामने अपनी चप्पल उतारकर पति की धुनाई कर दी. ये नजारा देख शादी वाले घर में सन्नाट परस गया. मामला यहीं नहीं रुका, पत्नी पुलिस के पहुंच गई और अपनी शर्तों पर मनवाने के बाद ससुराल लौटी है. 

मथुरा जिले की रहने वाली एक लड़की की शादी साल 2012 में आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में रहने वाले लड़के के साथ हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है. हाल में लड़के की ससुराल (मथुरा) में एक शादी थी. पत्नी पहले से अपने मायके में थी. पति भी पहुंच गया. यहां डीजे लगा हुआ था. पति अपनी साली के साथ डांस कर रहा था.

...तो पत्नी के सब्र का टूट गया बांध

पत्नी घर की छत पर खड़े होकर ये सब देख रही थी. देखते देखते जब एक घंटा हो गया तो पत्नी के सब्र का बांध टूट गया. वो नीचे आई. अपनी चप्पल उतारी और सबके सामने पति की धुनाई कर दी. ये देख पति को अपनी बेइज्जती महसूस हुई. वो वहां से चला आया. 


पुलिस के सामने पत्नी ने रखी शर्त

अब पत्नी से पुलिस से मामले की शिकायत की. इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है. यहां पत्नी ने अपनी डिमांड रख दी. केंद्र के काउंसलर्स ने बताया है कि महिला ने मांग की है कि पति कभी भी फोन पर उसकी बहन से बात नहीं करेगा. इस पर पति ने हामी भर दी. साथ ही कहा है कि वो कभी भी अपनी ससुराल नहीं जाएगा. ये मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.