Student Dies In Noida: नोएडा एक्सटेंशन में गुरुवार को हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना में 12वीं कक्षा की छात्रा कथित तौर पर 18वीं मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई. यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के हिमालय प्राइड सोसायटी में हुई. बताया जा रहा है कि मृतक 12वीं कक्षा की छात्र थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पौधों को पानी देते समय बालकनी से गिरी छात्र
मामला दर्ज कर पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. घटना गुरुवार शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है जब छात्रा बालकनी में लगे पौधों को पानी दे रही थी.
हत्या या हादसा क्या बोली पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय परिजन घर पर ही मौजूद थे. पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. छात्रा ने सुसाइड किया या उसकी हत्या की गई पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैंमरों को भी खंगाल रही है. खबरों के मुताबिक, छात्रा के पिता दिल्ली के एक स्कूल में अध्यापक हैं. हालांकि छात्रा का नाम और उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है.
14 साल के छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत
इससे एक दिन पहले पास ही की एक सोसाइटी की एक बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से कूदकर एक 7वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उस घटना को लेकर कहा जा रहा था कि छात्र परीक्षाओं को लेकर तनाव में था.