menu-icon
India Daily

BJP Candidate List: UP में इन सांसदों के टिकट पर लटकी तलवार, जाने लिस्ट में किनके हो सकते है नाम!

BJP Candidate List 2024: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिती की बैठक के बाद 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिये गए है. माना जा रहा है कि बीजेपी कभी भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. चर्चा है कि बीजेपी इस बार बड़े पैमाने पर यूपी में मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नये चेहरे को मौका दे सकती है.

India Daily Live
BJP Candidate List: UP में इन सांसदों के टिकट पर लटकी तलवार, जाने लिस्ट में किनके हो सकते है नाम!

BJP Candidate List 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी ने पहले राउंड की चुनावी कसरत पूरी कर ली है. उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी कभी भी अलग-अलग राज्यों के 100 से 120 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. बीते दिनों केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत तमाम बड़े नेताओं ने संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया. 

इस सूची में कई बड़े बदलाव के साथ-साथ चौंकाने वाले नामों को चुनावी मैदान में उतारे जाने की चर्चा है. इसके साथ कई दिग्गजों सांसदों के बेटिकट होने की भी खबरें सियासी गलियारों में सुर्खियां बन रही है. बीजेपी की रणनीति के मुताबिक पार्टी यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. जो नाम तय किये गए है उनमें  पीएम मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट, लखनऊ से राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी की टिकट तय माना जा रहा है.  

UP में इन सांसदों के टिकट पर लटकी तलवार 

यूपी से बीजेपी के कई सांसदों के नाम पर तलवार लटकी हुई है. जनता के बीच छवि बेहतर न होना उनकी निष्क्रियता टिकट कटने का सबसे बड़ा पैमाना तय किया गया है. उन सांसदों का भी टिकट कट सकता है जिनकी उम्र सीमा 75+ हो गई है. जिन सांसदों के टिकट कटने की चर्चा है उनमें कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी, प्रयागराज लोकसभा सीट से रीता बहुगुणा जोशी, गोंडा सीट से बृजभूषण शरण सिंह, और बदायूं सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का नाम बताया जा रहा है. डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और फिरोजाबाद के सांसद चंद्रसेन जादौन का नाम को लेकर चर्चा है. ऐसे में इन सांसदों के जगह पार्टी नए चेहरों पर एतबार जता सकती है.

पार्टी की आंतरिक सर्वे में मौजूदा सांसदों की जनता में पकड़ के साथ छवि का आकलन भी किया गया है. साथ ही साथ नए सम्भावित प्रत्याशियों की भी रिपोर्ट तैयार की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार के लोकसभा चुनाव में नये और पुराने चेहरे के जरिये चुनावी रण में हुंकार भरती हुई नजर आएगी.