दिल्ली में चोरी हुई थी जेपी नड्डा की पत्नी की कार, कैसे पहुंच गई वाराणसी?
JP Nadda Wife Car: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पत्नी की कार चोरी हो गई थी, अब 20 दिन के बाद उनकी गाड़ी वाराणसी से बरामद हुई है.
JP Nadda Wife Car: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार दिल्ली से चोरी हो गई थी. दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है. मल्लिका नड्डा ने कार चोरी की शिकायत पुसिस की थी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू की. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान शाहिद और शिवांग त्रिपाठी के रूप में हुई है. दोनों फरीदाबाद के पास बड़खल के रहने वाले हैं.
दिल्ली के गोविंदपुरी से चोरी हुई थी कार
पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी. एसयूवी का ड्राइवर सर्विस कराने के बाद गोविंदपुरी स्थित अपने आवास पर दोपहर का भोजन करने गया था, तभी कार चोरी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी थी.
Also Read
कैसे वाराणसी पहुंची कार?
पुलिस ने बताया कार चोरी के बाद नंबर प्लेट बदल दी. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एसयूवी को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था. कार अलीगढ, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर, लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी फॉर्च्यूनर को नागालैंड भेजने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन डिमांड एसयूवी चुराई थी और इसे नागालैंड ले जाने की योजना बना रहे थे.
जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे गाड़ी सर्विस सेंटर से गायब हुई थी. अब करीब 20 दिनों के बाद इस गाड़ी को वाराणसी से बरामद किया गया है.