लखनऊ में शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, 3 दिनों तक लाशों के साथ सोया
32 वर्षीय आरोपी की पहचान राम लगन गौतम के रूप में हुई है, जिसे अपनी 30 वर्षीय पत्नी ज्योति और छ और तीन साल के दो बच्चों पायल और आनंद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.
Lucknow Triple Murder: मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी और 3 दिन तक उनके शवों के साथ ही घर पर रहा. जब पड़ोसियों को उसके घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामले की जानकारी दी.
आरोपी ने जुर्म किया कबूल
32 वर्षीय आरोपी की पहचान राम लगन गौतम के रूप में हुई है, जिसे अपनी 30 वर्षीय पत्नी ज्योति और छ और तीन साल के दो बच्चों पायल और आनंद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.
Also Read
डीसीपी (दक्षिण) तेज स्वरूप सिंह ने कहा कि राम लगन बलरामपुर जिले का रहने वाला है और वह बिजनौर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सरवन नगर इलाके में एक किराये के मकान में रहता था. हत्याओं का खुलासा तब हुआ जब पास ही में रहने वाले मकान के मालिक धीरेंद्र कुमार किराए पर उठा रखे अपने मकान का दौरा किया.
पत्नी पर शक करता था राम लगन
डीसीपी ने बताया कि राम लगन और ज्योति की शादी 7 साल पहले हुई थी और उसे शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है. उन्होंने कहा कि जब वह किसी से फोन पर बात करती थी तो राम लगन उसकी जासूसी करता था जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाया करता था. 28 मार्च की रात को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद राम लगन ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी.
शवों के साथ गुजारे तीन दिन
शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने शुक्रवार और शनिवार की रात के दरम्यान तीनों की हत्या की और शवों के साथ ही पूरी रात गुजारी. खबरों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक वह दिन में घर से चला जाता था और रात को घर वापस आता था. राम लगन के व्यवहार को अनुचित पाकर जब मकाल का मालिक धीरेंद्र जब राम लगन के घर पर पहुंचा तो उसे दुर्गंध आने लगी जिसके बाद वह घर में घुसा जहां उसे तीन शव दिखे.
शवों को ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन नहीं मिली कामयाबी
पुलिस ने बताया कि आरोपी शवों को ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वह उन्हें ठिकाने नहीं लगा सका. राम लगन ने अपने पड़ोसियों से कहा था कि उसका परिवार होली मनाने उसके रिश्तेदार के घर गया है.