Hathras News: हाथरस के प्राथमिक विद्यालय तरफरा में शिक्षक के पद पर तैनात सुमित शर्मा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर नोटिस थमाया गया है.
दरअसल, सुमित शर्मा प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात है. चर्चा है कि उन्होंने दो दिन पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल लिया. सरकारी पर पर रहते पॉर्टी जॉइन करने को लेकर अब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) हाथरस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बीएसए ने शिक्षक को दो दिन के भीतर इस मामले में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं.
लाभ के पद पर रहते ली सदस्यता
दरअसल, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102 (1) (A) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी लाभ के पद पर है तो वह किसी पार्टी की सदस्यता नहीं ले सकता. अगर वह ऐसा करता है तो उसे अयोग्य करार दे दिया जाएगा. लाभ का पद यानी भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन ऐसा पद जहां उसे वेतन, भत्ता या बाकी फायदे मिलते हों.
लाभ के पद के कारण गई कई नेताओं की सदस्यता
भारतीय राजनीति के इतिहास में कई लोगों को लाभ के पद पर रहने के कारण अपना पद छोड़ा पड़ा है. 2018 में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता लाभ का पद धारण करने के कारण रद्द कर दी गई थी.