menu-icon
India Daily

Bhadohi: हैवानियत की हद! रेप के बाद ब्लैकमेलिंग का जाल; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bhadohi: UP के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है. जहां एक लड़की के साथ रेप करने के बाद आरोपी शख्श वीडियो बनाने की धमकी देने लगा.

India Daily Live
Bhadohi: हैवानियत की हद! रेप के बाद ब्लैकमेलिंग का जाल; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bhadohi: यूपी के भदोही जिले से हैवानियत की सभी हदें पार करने का मामला सामने आया है. जहां एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देने को बाद उसका वीडियो बना लिया गया. इसके बाद आरोपी लड़का ने पीड़ित लड़की को ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. डरी-सहमी पीड़िता लड़की ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी लड़के को अपने गिरफ्त में ले लिया. जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है. 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़का राहुल यादव प्रयागराज जिले के हंडिया का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने 20 साल की लड़की से रेप का आरोप लगा है. पुलिस थाने में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ पहले रेप किया और बाद में वीडियो बना लिया. हद तो तब हो गई जब आरोपी लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

पीड़िता की तहरीर पर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस 

इस मामले में ज्ञानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि रेप का आरोपी शख्स राहुल यादव अपने बड़े भाई की ससुराल आता जाता था. इस दौरान उस लड़की से इसका संपर्क हुआ और नजदीकियां बढ़ने के साथ बातचीत होने लगी. बीते तीन मार्च को आरोपी राहुल अपनी बाइक पर लड़की को बैठाकर किसी जगह ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने रेप करने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.