IPL 2026

गुरुग्राम में फल व्यापारी की सुआ मारकर हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी दुकानदार ने साथियों संग किया हमला

हरियाणा के गुरुग्राम की खांडसा मंडी में पार्किंग विवाद के बाद 55 वर्षीय फल व्यापारी भारत भूषण बनेचा की सुआ मारकर हत्या कर दी गई. पड़ोसी दुकानदार और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

Google
Dhiraj Kumar Dhillon

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार की सुबह एक फल व्यापारी को सुआ माकर हत्या कर दी गई. खूनी विवाद हो गया. फल व्यापारी का पड़ोसी दुकानदार के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच कहासुनी हुई और पड़ोसी दुकानदार अपने साथियों को बुलाकर फल व्यापारी पर हमला बोल दिया. हमले में लहूलुहान फल व्यापारी को गंभीर हालत में आसपास के दुकान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

जानिए कैसे हुई पूरी वारदात?

जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय भारत भूषण बनेचा वर्षों से खांडसा मंडी में फल बेचते थे. उन्होंने कमान सराय में अपना गोदाम बनाया हुआ था. रविवार की सुबह करीब 6 बजे वह रोजाना की तरह मंडी पहुंचे थे. इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार से उनका विवाद हो गया. कहासुनी के बाद कुछ देर में मामला शांत हो गया, लेकिन उसके बाद पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों को बुलाकर सुआ से हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के बाद भारत भूषण बनेचा पर हमलावर तब तक वार करते रहे जबकि वह बेहोश नहीं हो गए. उसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए. 

आसपास के दुकानदार अस्पताल लेकर पहुंचे

हमले के बाद गंभीर हालत में आसपास के दुकानदार भारत भूषण को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हमलावर आपराधिक प्रवृति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमें चल रहे हैं. पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है, हमलावर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.