Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत, 8 पुलिसकर्मी घायल

Tejashwi Yadav convoy car accident: तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान सोमवार देर रात उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई जबकि 6 से अधिक जवान घायल बताये जा रहे है, जिन्हें भर्ती कराया गया है.

India Daily Live

Tejashwi Yadav convoy car accident: बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना के बेलौरी के पास तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. दरअसल यह घटना तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान हुई. उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा रही कार से टकरा गई. जिसमें मौके पर एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर मोहम्मद हलीम की मौत हो गई. वहीं 8 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे है. सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा जीएमसीच पहुंचे जहां उन्होंने  सभी घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया. उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि NH 31 पर एस्कॉर्ट गाड़ी और कार के बीच टक्कर हुई है. जिसमें एक की मौत हुई है जबकि 6 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल है, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. 

लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी यह यात्रा 20 फरवरी से मुजफ्फरपुर से शुरू हुई थी. इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव 1 मार्च तक सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे.