Bihar News: लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव के घर ED ने छापा मारा है. मममा रेत माफिया से जुड़ा है. ईडी की टीम दानुपर समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ये कार्रवाई ईडी की पटना यूनिट कर रही है.
सुभाष यादव राजद के वरिष्ठ नेता है और लालू यादव के करीबी माने जाते हैं. आपको बता दें इससे पहले भी सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी. आईटी टीम ने साल 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में ये कार्रवाई की थी.
2019 के लोकसभा में सुभाष यादव ने झारखंड के चतरा से राजद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. यहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वो लालू के करीबियों में एक हैं. उनपर अवैध खनन से जुड़े मामले में उनपर कई मुकदमे दर्ज है.
बता दें कि इसके पहले भी लालू यादव के करीबियों पर केंद्रीय एजेंसियों ने सिकंजा कसा है. शुक्रवार को पार्टी के एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास पर आईटी की टीम ने छापा मारा. कोलकाता से आई आईटी की टीम ने शराब फैक्ट्री के मामले में ये कार्यवाई की है.